Uncategorized

डेंटल कॉलेज का छात्र रविवार को दीपका से निकला, कॉलेज नहीं पहुंचा और मोबाइल भी मिल रहा स्वीच ऑफ

खोजबीन करने पर नहीं चल रहा पता, परिवार वाले हुए चिंतित, थाने में लिखाई गई रिपोर्ट

कोरबा। कटघोरा विकासखंड के डूडगा गांव निवासी सुदर्शन प्रसाद जायसवाल दीपका खदान में एसईसीएल कर्मी है। जो दीपका के प्रगतिनगर में परिवार समेत निवासरत है। सुदर्शन का 23 वर्षीय इकलौता पुत्र निखिल जायसवाल बिलासपुर के डेंटल कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। वह कुछ दिनों पहले अपने घर आया था। रविवार को वह बिलासपुर जाने की बात कहकर लौट गया। लेकिन कॉलेज नहीं पहुंचा। 2 दिन तक फोन लगाने पर वह दोस्तों के साथ होने की बात कहता रहा लेकिन फिर बाद में उसका मोबाइल लगातार बंद मिलने लगा। परिजन चिंतित होकर पतासाजी किए तो कॉलेज में वापस नहीं पहुंचने की जानकारी प्राप्त हुई। दोस्तों एवं रिश्तेदारों से जानकारी ली तो कहीं पर किसी भी प्रकार का उनकी जानकारी नहीं मिल रही है। ऐसे में दीपका थाना में रिपोर्ट की गई है।

परिजन की अपील: निखिल के संबंध में कोई जानकारी हो तो मोबाइल नंबर 9329094610 पर सूचना देवें।

Oplus_0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *