Uncategorized

गांधी चौक पाली में कांग्रेसजनों ने महापुरूषों को किया नमन, महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

पाली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर पाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पाली में दोनों महान विभूतियों को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को स्मरण किया। कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में प्रशांत मिश्रा आयोग के सदस्य नवीन सिंह ठाकुर, पूर्व श्रम कल्याण बोर्ड सदस्य दू लेश्वरी सिदार, सत्यनारायण पैकरा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यशवंत लाल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अनिल गुप्ता, महामंत्री अजय सैनी, जिला सचिव दीपक जायसवाल, मंडल अध्यक्ष सावित्री श्रीवास, गिरिजा पैकरा, ममता ममता, चंद्र किरण डिक्सेना, विवेक चौहान, स्वप्निल मिश्रा,सावित्री चमेली सोनी, शकुंतला मरावी, बबलू वर्मा, अमित परिहार, स्वप्निल मिश्रा, पवन ध्रुव, विकास पटेल, आशु जायसवाल, दुर्गेश मानिकपुरी, दिनेश मानिकपुरी, पत्रिका खुर्सेगा, ममता दीदी, चंद्र किरण जायसवाल एवं विवेक चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता सराहनीय रही।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *