Uncategorized

पुलिस बल में फिर बदलाव: यातायात थाना समेत श्यांग, मोरगा और कोरबी चौकी में अदला-बदली

कोरबा। जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने छह पुलिसकर्मियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत कर्मचारियों को वर्तमान पदस्थापना से हटाकर नई जगह अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है। सभी संबंधित कर्मचारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद देने के निर्देश दिए गए हैं।जारी आदेश के अनुसार प्रधान आरक्षक 199 संतोष कुमार सिंह को थाना यातायात से चौकी कोरबी भेजा गया है। वहीं प्रधान आरक्षक 320 सुधांशु शर्मा को चौकी कोरबी से थाना यातायात पदस्थ किया गया है।इसी तरह आरक्षक 405 गोपीराम दिव्य का तबादला थाना यातायात से थाना स्यांग किया गया है, जबकि आरक्षक 507 अमरनाथ सतनामी को थाना स्यांग से थाना यातायात भेजा गया है।वहीं आरक्षक 570 बलबीर यादव को थाना यातायात से चौकी मोरगा तथा आरक्षक 745 संजय कुमार साहू को चौकी मोरगा से थाना यातायात पदस्थ किया गया है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित कर्मचारी तत्काल अपनी नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद देना सुनिश्चित करें। आदेश 29 सितंबर 2026 को जारी किया गया है।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *