Uncategorized

बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और और पोषण की नींव

खेल-आधारित शिक्षा, पौष्टिक आहार और स्वास्थ्य जागरूकता से ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रही शिक्षा एवं पोषण की नींव

बालकोनगर,। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव बचपन में मिलने वाली शिक्षा, उचित पोषण और बेहतर वातावरण से तैयार होती है। इसी उद्देश्य के साथ भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) छत्तीसगढ़ में संचालित अपने 111 नंद घरों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रहा है। खेल-आधारित शिक्षा, पौष्टिक आहार और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता गतिविधियों के जरिए ये नंद घर ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव की मिसाल बन रहे हैं।

नंद घरों में बच्चों को खेल और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अक्षर पहचान, अंग्रेजी के सामान्य शब्द, वर्णमाला और गिनती जैसी बुनियादी शिक्षा दी जा रही है। इसके साथ ही पौष्टिक आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वच्छता संबंधी जागरूकता पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। इन गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करना है। वहीं गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को संतुलित आहार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण के महत्व की जानकारी दी जाती है।

दोंद्रो निवासी निशा यादव ने नंद घर के अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनका बेटा भी यहां पढ़ाई करता है और नई-नई चीजें सीख रहा है। उन्होंने कहा कि नंद घर जाने के लिए अब उनका बेटा सुबह खुद उत्साहित होकर उठता है। यहां उसे दूसरे बच्चों के साथ खेलने, सीखने और घुलने-मिलने का अवसर मिलता है। साथ ही पौष्टिक भोजन भी दिया जाता है, जिससे उसमें अच्छी आदतों का विकास हो रहा है। उन्होंने अन्य माताओं से भी अपने बच्चों को नंद घर भेजने की अपील की, ताकि बच्चों को शिक्षा, खेल और बेहतर पोषण का अवसर मिल सके।

शासकीय प्राथमिक पाठशाला की सहायक शिक्षिका ममता चौहान ने भी नंद घर की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि वेदांता की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। नंद घरों में रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में समझने और सीखने की क्षमता विकसित हो रही है। बच्चे अक्षर ज्ञान, अंग्रेजी के शब्द, वर्णमाला और गिनती जैसी बुनियादी बातें सीख रहे हैं। इसका सकारात्मक असर स्कूल जाने की तैयारी और पढ़ाई के प्रति उनकी रुचि में भी दिखाई देता है। यह पहल शासन की शिक्षा संबंधी कोशिशों को भी मजबूती प्रदान कर रही है।

वहीं पोषण विशेषज्ञ अंजू यादव ने कहा कि बच्चों का स्वस्थ विकास और महिलाओं का बेहतर स्वास्थ्य एक सशक्त समाज की नींव है। बालको द्वारा नंद घरों के माध्यम से पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना सराहनीय है। उन्होंने टेक-होम राशन (टीएचआर) के पोषण लाभ और उससे घर पर पौष्टिक आहार तैयार करने के तरीकों की जानकारी देने को भी उपयोगी पहल बताया। उनके अनुसार कुपोषण से लड़ाई में सही जानकारी के साथ व्यवहार में सकारात्मक बदलाव बेहद जरूरी है। नंद घर माताओं को जागरूक बनाने और परिवारों में बेहतर पोषण आदतें विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

बालको के अनुसार, छत्तीसगढ़ में संचालित 111 नंद घरों के माध्यम से अब तक 7,000 से अधिक बच्चों और माताओं को लाभान्वित किया जा चुका है। प्रारंभिक शिक्षा, पौष्टिक आहार और पोषण जागरूकता के माध्यम से यह पहल बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्रयास कर रही है। रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों में सीखने की जिज्ञासा बढ़ाने और परिवारों में बेहतर पोषण आदतों को प्रोत्साहित करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।

बालको की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने, माताओं को पोषण के प्रति जागरूक बनाने और आने वाली पीढ़ी के स्वस्थ एवं शिक्षित भविष्य की नींव मजबूत करने की दिशा में सार्थक प्रयास है।

Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *