Uncategorized

‘भगवान सहस्त्रबाहु जयंती’ महोत्सव आज: कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन व पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल होंगे अतिथि

कोरबा। छत्तीसगढ़ कलार महासभा परिक्षेत्र कोरबा के तत्वावधान में समाज के आराध्य देव भगवान सहस्त्रबाहु जी की जयंती आज, 16 नवंबर 2026 (सोमवार) को अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाई जाएगी। इस गरिमामय महोत्सव में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री, पूर्व मंत्री एवं महापौर सहित कलार समाज के प्रांतीय पदाधिकारी मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं।
आयोजन की अध्यक्षता परिक्षेत्र अध्यक्ष अनुज जायसवाल कर रहे हैं, जबकि कार्यक्रम के सफल संचालन की जिम्मेदारी महिला सभा अध्यक्ष कुसुम डनसेना एवं युवा सभा अध्यक्ष राम कुमार जायसवाल संभाल रहे हैं।

दो सत्रों में संपन्न हो रहा मुख्य समारोह
आयोजन समिति द्वारा जयंती महोत्सव को दो सत्रों में विभाजित किया गया है, जिसमें प्रथम सत्र सुबह 8:00 से दोपहर 2:30 बजे तक होगा। सत्र के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष विजय जायसवाल, महासभा अध्यक्ष सरोज डनसेना, महासचिव रूपेन्द्र जायसवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष राज जायसवाल तथा परिक्षेत्र कोरबा के प्रभारी टीकाराम डनसेना एवं मुरलीधर डनसेना उपस्थित रहेंगे।
द्वितीय सत्र दोपहर 2:30 से रात 8:00 बजे तक होगा। दूसरे सत्र के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग, आबकारी व श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत सहित समाज के प्रांतीय एवं परिक्षेत्रीय पदाधिकारी मंच साझा कर रहे हैं।

इस तरह बनी है कार्यक्रम की रूपरेखा
सुबह 8:00 से 10:00 बजे तक स्वल्पाहार, 10:00 से 11:00 बजे तक भजन एवं पूजन-आरती, 11:00 से दोपहर 1:30 बजे तक मंचीय व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा दोपहर 1:30 से 2:30 बजे तक भोजन प्रसादी का वितरण किया जाएगा। दोपहर 2:30 से 3:30 बजे तक खेलकूद स्पर्धाएं, 3:30 से शाम 6:00 बजे तक अतिथियों का उद्बोधन एवं पुरस्कार वितरण, शाम 6:00 से 7:00 बजे तक संध्या आरती और शाम 7:00 से रात 8:00 बजे तक सामूहिक भोजन का आयोजन होगा।

पारंपरिक खेलों और प्रतियोगिताओं का रोमांच
आज जयंती के इस पावन अवसर पर विभिन्न रोमांचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें खेलकूद प्रतियोगिता: महिला एवं बालिका वर्ग के लिए कुर्सी दौड़, सुई-धागा दौड़ और जलेबी दौड़ आयोजित की जा रही है। मटका फोड़: पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों के लिए रोमांचक मटका फोड़ प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, जिसमें समाज के सदस्यों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

छत्तीसगढ़ कलार महासभा परिक्षेत्र कोरबा ने समस्त स्वजातीय बंधुओं से सपरिवार उपस्थित होकर इस पावन महोत्सव को ऐतिहासिक और सफल बनाने की अपील की है।

Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *