Uncategorized

पाली धान खरीदी केंद्र में पहले दिन 106 क्विंटल धान की खरीदी, विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम ने किया शुभारंभ; किसान जैतराम डिक्सेना ने जताई संतुष्टि

पाली। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ हो गया है। इसी कड़ी में 15 नवंबर 2026 को धान खरीदी केंद्र पाली में पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम की गरिमामय उपस्थिति में धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया गया।

खरीदी के पहले दिन किसान जैतराम डिक्सेना एवं पंचराम डिक्सेना ने कुल 106 क्विंटल 40 किलो धान बेचा। पहले दिन खरीदी को लेकर किसानों में उत्साह देखने को मिला।

धान बेचने पहुंचे किसान जैतराम डिक्सेना ने खरीदी व्यवस्था पर संतुष्टि जाहिर करते हुए बताया कि केंद्र में उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। धान की तौल भी अच्छी तरह से की गई। उन्होंने कहा कि धान बेचकर वे पूरी तरह संतुष्ट हैं।

वहीं किसान पंचराम डिक्सेना ने जय वीरू न्यूज को बताया

कि वे फिलहाल धान खरीदी केंद्र में व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि अभी उनका धान बेचना बाकी है और जल्द ही वे भी अपना धान लेकर खरीदी केंद्र पहुंचेंगे। उन्होंने केंद्र में चल रही खरीदी प्रक्रिया को देखा और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती गिरिजा पैकरा, विधायक प्रतिनिधि कुलदीप मरकाम, जनपद सदस्य सत्यनारायण पैकरा, समिति पाली के प्राधिकृत अधिकारी प्रयाग नारायण सान्डिल्य, तहसीलदार बी.एस. मंडावी, नोडल अधिकारी एस.के. पैगंबर, समिति प्रबंधक नवल सिंह टेकाम एवं कृषक जैतराम डिक्सेना सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किसानों को धान खरीदी की शुभकामनाएं दीं।

Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *