Uncategorized

ये तो हद हो गई: सुनील स्वीट्स में बेचने के लिए रखी गई थी खराब हो चुकी 75 किलो मिठाई, कराया गया नष्ट, फर्म को कराया गया बंद

कोरबा के रजगामार में अस्वच्छ परिस्थितियों में मिठाइयों का हो रहा था रखरखाव, सुधार होने तक दुकान बंद रखने के निर्देश; पॉवरहाउस रोड स्थित हरियाणा जलेबी एंड स्वीट्स/ छप्पन भोग से खोवा जलेबी और रबड़ी जलेबी के नमूने जांच के लिए लिए गए

कोरबा। जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। रजगामार स्थित सुनील स्वीट्स में बिक्री के लिए रखी गई करीब 75 किलोग्राम खराब हो चुकी मिठाइयों को विभागीय टीम ने मौके पर ही नष्ट कराया। प्रतिष्ठान में अस्वच्छ परिस्थितियों में मिठाइयों का रखरखाव पाए जाने पर आवश्यक सुधार होने तक दुकान को बंद करा दिया गया है।

वहीं, प्राप्त शिकायत के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पॉवरहाउस रोड कोरबा स्थित हरियाणा जलेबी एंड स्वीट्स/छप्पन भोग का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिठाइयों की गुणवत्ता पर संदेह होने के कारण खोवा जलेबी और रबड़ी जलेबी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।

सुनील स्वीट्स में की गई कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में खराब मिठाइयों का मिलना खाद्य पदार्थों के रखरखाव में लापरवाही को उजागर करता है। विभाग ने मौके पर ही लगभग 70 से 75 किलोग्राम मिठाइयों को नष्ट कराया और प्रतिष्ठान में स्वच्छता संबंधी आवश्यक सुधार होने तक संचालन बंद रखने की कार्रवाई की।

खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई से मिठाई कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, सुरक्षित रखरखाव और प्रतिष्ठानों में स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण एवं कार्रवाई जारी रहेगी।

Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *