Uncategorized

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल खरमोरा में हर्षोल्लास से मनाया गया बाल दिवस

प्राचार्य हेमंतो मुखर्जी ने बच्चों को उपहार देकर किया प्रोत्साहित, हवन और पुष्पवर्षा के बीच विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना

कोरबा। डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, खरमोरा में बाल दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य हेमंतो मुखर्जी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात वैदिक परंपरा के अनुसार विशेष हवन का आयोजन किया गया। हवन संपन्न कराने के लिए अर्जुन कुमार वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने हवन में आहुति अर्पित कर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और सफलता की कामना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरे विद्यालय परिसर का वातावरण आध्यात्मिक और भक्तिमय हो गया। इस दौरान बच्चों पर पुष्पवर्षा भी की गई।

कार्यक्रम के अगले चरण में विभिन्न गतिविधियों एवं आयोजनों के माध्यम से बाल दिवस की खुशियां साझा की गईं। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं प्राचार्य हेमंतो मुखर्जी ने सभी विद्यार्थियों को उपहार भेंट किए। उपहार और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बना।

प्राचार्य हेमंतो मुखर्जी एवं विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें शिक्षा, संस्कार और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने तथा देश का जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *