Uncategorized

तीन दिन बाद कुएं से निकला सोनसाय मंझवार का शव, मिट्टी धंसने से हुआ था दर्दनाक हादसा

कोरबा। जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुरमा में कुएं की सफाई के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में मलबे में दबे 55 वर्षीय ग्रामीण सोनसाय मंझवार का शव तीन दिन बाद बरामद कर लिया गया। बुधवार 1 अक्टूबर की दोपहर कुएं की सफाई के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से सोनसाय मलबे में दब गए थे। हादसे के बाद से ही उन्हें बाहर निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा था।

कुएं की गहराई और बार-बार मिट्टी धंसने के कारण बचाव दल को रेस्क्यू अभियान में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टीम ने लगातार प्रयास जारी रखा। तीन दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार शाम आखिरकार सोनसाय का शव मलबे से बाहर निकाल लिया गया।

शव बरामद होने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुटे रहे और रेस्क्यू अभियान के पूरा होने का इंतजार करते रहे। तीन दिन तक चले अभियान के बाद शव बरामद होने के साथ ही रेस्क्यू कार्य समाप्त कर दिया गया। प्रशासन और पुलिस की ओर से घटना को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Oplus_131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *