Uncategorized

ब्रेकिंग न्यूज: दिल्ली में लाल किले के पास कार में धमाका, 11 लोगों की मौत, आतंकी हमले की आशंका

नई दिल्ली। आज शाम देश की राजधानी दिल्ली के लाल किले के पास एक चलती कार में जोरदार धमाका हुआ है। इस ब्लास्ट में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और 24 लोग घायल हुए हैं। दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलाचा ने जानकारी दी कि यह हादसा शाम 6:52 बजे फोर्ट मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि आस-पास खड़ी तीन अन्य गाड़ियां भी इसकी चपेट में आकर जल गईं। धमाके के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन आतंकी हमले की आशंका से दिल्ली के साथ-साथ मुंबई, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गई हैं। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। जांच में तेजी लाने के लिए NIA (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) और NSG (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड) की टीमों को भी मौके पर रवाना कर दिया गया है, जो आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *