Uncategorized

मासूम बच्ची को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आज कोरबा में शोक सभा और कैंडल मार्च

कोरबा प्रेस क्लब की पहल, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और दोषी को फांसी की सजा देने की उठेगी मांग

कोरबा। रजगामार क्षेत्र में मासूम बच्ची के साथ हुई हृदयविदारक घटना के विरोध में कोरबा प्रेस क्लब द्वारा शनिवार, 24 अक्टूबर को शोक सभा एवं कैंडल मार्च का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से मृत मासूम बच्ची को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी और मामले की शीघ्र सुनवाई के लिए इसे फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग उठाई जाएगी। साथ ही, दोषी को फांसी की सजा देने की मांग भी की जाएगी।

कोरबा प्रेस क्लब ने इस आयोजन में प्रेस क्लब के सभी सम्माननीय सदस्यों, जिलेभर के पत्रकारों और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। इस पहल का उद्देश्य मासूम बच्ची को न्याय दिलाने की आवाज बुलंद करना और जघन्य अपराध के खिलाफ एकजुटता प्रदर्शित करना है।

यह रहेगा कार्यक्रम

शोक सभा का आयोजन तिलक भवन, कोरबा में किया जाएगा। इसके बाद तिलक भवन से ट्रांसपोर्ट नगर चौक तक कैंडल मार्च निकाला जाएगा।

दिनांक: शनिवार, 24 अक्टूबर 2026
समय: शाम 5:30 बजे
स्थान: तिलक भवन, कोरबा
कैंडल मार्च मार्ग: तिलक भवन से ट्रांसपोर्ट नगर चौक तक

कोरबा प्रेस क्लब ने सभी पत्रकारों एवं नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर मासूम बच्ची को श्रद्धांजलि देने और न्याय की मांग में सहभागी बनने की अपील की है।

Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *