Uncategorized
ब्रेकिंग न्यूज़: मासूम हत्याकांड के आरोपी अमित चौहान को बांगो के जंगलों से पकड़ा, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में आक्रोश, विरोध प्रदर्शन से तनाव का माहौल

आरोपी अमित चौहान
कोरबा। रजगामार क्षेत्र में चार दिन से लापता सात वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी अमित चौहान को बांगो के जंगलों से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी की खबर सामने आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने चक्काजाम कर विरोध जताया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।



