Uncategorized
ब्रेकिंग न्यूज़:नेशनल हाईवे-130 पर भीषण हादसा, ट्रेलर के पहिए के नीचे दबकर बाइक सवार की मौत; चालक फरार
कोरबा। नेशनल हाईवे-130 पर बरपाली और पोड़ी के बीच आज सुबह 10.30बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रेलर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक सवार ट्रेलर के पहिए के नीचे दब गया।

हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना बुधवार सुबह करीब 10:30बजे की बताई जा रही है। घटनास्थल बागों थाना क्षेत्र में होने की जानकारी सामने आई है।
हादसे के बाद मृतक की पहचान और दुर्घटना के कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। मामले में आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।
सड़क हादसे से जुड़ी जानकारी के लिए जुड़े रहें जयवीरु न्यूज़ के साथ।



