Uncategorized

करतला के नोनबिर्रा के पास दर्दनाक सड़क हादसा, दोपहिया सवार दो लोगों की मौत; अज्ञात वाहन चालक फरार

कोरबा। जिले के करतला थाना अंतर्गत ग्राम नोनबिर्रा के पास मंगलवार शाम सड़क दुर्घटना में दोपहिया वाहन सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों लोग दोपहिया वाहन से बाजार जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। फिलहाल मृतकों की पहचान, दुर्घटना के कारणों और अज्ञात वाहन के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

पुलिस की जांच के बाद ही हादसे से जुड़ी अन्य जानकारियां स्पष्ट हो सकेंगी।

Oplus_131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *