Uncategorized

पोड़ी उपरोड़ा में कृष्णौद यादव समाज ने उठाई सभा भवन और राधाकृष्ण मंदिर निर्माण की मांग, जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

कोरबा। पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के सातगढ़ कृष्णौद यादव समाज विकास समिति, सर्किल गुरसिया ने यादव समाज के लिए सभा भवन और श्री राधाकृष्ण मंदिर निर्माण की मांग उठाई है। इस संबंध में समाज के प्रतिनिधियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का आग्रह किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने आवेदन स्वीकार करते हुए मांग पर सहमति जताई और सहयोग का आश्वासन दिया।

समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि गुरसिया-पोड़ी उपरोड़ा सर्किल में यादव समाज का अपना सभा भवन नहीं है। इसके चलते सामाजिक बैठकों का आयोजन सदस्यों के निजी मकानों में करना पड़ता है। वहीं, एकादशी, जन्माष्टमी सहित समाज के विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक पर्वों पर पूजा-अर्चना के लिए भी समाज का अपना मंदिर नहीं है। ऐसे में सभा भवन और श्री राधाकृष्ण मंदिर का निर्माण समाज की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 17 अक्टूबर को ग्राम पोड़ी उपरोड़ा में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। इसी दौरान यादव समाज के प्रतिनिधियों ने उनके समक्ष सभा भवन और श्री राधाकृष्ण मंदिर निर्माण की मांग रखी तथा ज्ञापन सौंपकर आवश्यक सहयोग की अपील की। इस पर डॉ. पवन सिंह ने आवेदन स्वीकार करते हुए समाज की मांग पर सहमति जताई और सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर सातगढ़ कृष्णौद यादव समाज विकास समिति के गुरसिया सर्किल अध्यक्ष गणेश सिंह यादव, सचिव गजेंद्र पाल यादव, संतराम यादव, पंचराम यादव, हरिराम यादव, सीताराम यादव सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *