Uncategorized
दर्री थाना के पास सुबह 4 बजे हाइवा-ट्रेलर की भीषण भिड़ंत, चालक की मौके पर मौत

कोरबा। जिले में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे में हाइवा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दर्री थाना के पास हाइवा और ट्रेलर के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, हादसा आज सुबह करीब 4 बजे दर्री थाना के पास हुआ। इस दौरान हाइवा और ट्रेलर के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर में हाइवा चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
फिलहाल मृतक चालक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस मृतक की पहचान करने के साथ ही हादसे के कारणों का पता लगा रही है।


