त्योहारों से पहले कोरबा पुलिस का सख्त एक्शन, सड़क पर खड़े 7 ट्रेलर जब्त; 7 आरोपियों पर शिकंजा


कोरबा। त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए कोरबा पुलिस ने सड़क पर ट्रेलर खड़े कर आम आवागमन बाधित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। 15 और 16 अक्टूबर को पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों से 7 ट्रेलर वाहन जब्त किए और उनके चालकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 285 के तहत कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, चौकी मानिकपुर की टीम ने अमरैया पारा-मुड़ापार बाईपास रोड क्षेत्र में और कोतवाली थाना पुलिस ने राताखार बाईपास में कार्रवाई की। सड़क पर ट्रेलर खड़े होने से आम नागरिकों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इसे देखते हुए पुलिस ने संबंधित वाहनों को जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की।
इन 7 ट्रेलर वाहनों को किया गया जब्त
पुलिस ने CG 12 BG 7284, CG 12 AU 7204, CG 12 BG 7282, CG 12 AU 2488, CG 12 BH 1674, CG 12 BJ 0640 और CG 12 BG 7113 नंबर के ट्रेलर वाहनों को जब्त किया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
(1) बलि राम कोर्राम, पिता जगन्नाथ कोर्राम, उम्र 23 वर्ष, निवासी रामपुर, थाना पसान, जिला कोरबा।
(२) रामप्रवेश पासवान, पिता शिवसागर पासवान, उम्र 41 वर्ष, निवासी खरौदी, थाना कोन, जिला सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)।
(3) गुलाब सिंह गोंड, पिता बुधराम गोंड,
(4) पहलाद यादव, पिता चौबे लाल यादव, उम्र 44 वर्ष, निवासी लाटागांव मैहर, थाना बघेरा, जिला मैहर (मध्य प्रदेश)।
(5) रघुनाथ सिंह, पिता लालमनि सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी गनियारीकला, थाना धुरकी, जिला गढ़वा (झारखंड)।
(6) गीता प्रसाद यादव, पिता होलास यादव,
(7) राजकुमार विश्वकर्मा, पिता गणेश विश्वकर्मा,
सड़क पर वाहन खड़े करने वालों को चेतावनी
कोरबा पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़े न करें और निर्धारित स्थानों पर ही पार्किंग करें। खासकर त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था और आम नागरिकों की सुविधा का ध्यान रखें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।


