Uncategorized

कटघोरा डुड़गा में मां मरखी दाई के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मनोकामना पूरी होने पर परिवार सहित पहुंचते हैं भक्त

कटघोरा। शारदीय नवरात्रि 2026 के पावन अवसर पर ग्राम डुड़गा स्थित मां मरखी दाई के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। यहां भक्तों की अटूट आस्था देखने को मिल रही है। माता के दरबार में मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए हैं, जिनके दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

ग्राम डुड़गा में मां मरखी दाई को लेकर विशेष धार्मिक मान्यता है। यहां के बैगा भागवत यादव ने बताया कि जो भी दुखी व्यक्ति सच्चे मन से माता के दरबार में अपनी मनोकामना लेकर आता है, उसकी मनोकामना माता पूरी करती हैं, ऐसी ग्रामीणों की आस्था है। इसी विश्वास के चलते जिन श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी होती है, वे अपने पूरे परिवार के साथ माता के दर्शन करने पहुंचते हैं और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लेते हैं।

गांव में हर वर्ष नवरात्रि के अवसर पर ज्योति कलश प्रज्वलित किया जाता है। नवरात्रि के दौरान माता के दरबार में भक्तिमय माहौल रहता है। श्रद्धालु माता के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं। मां मरखी दाई के प्रति ग्रामीणों की गहरी आस्था और विश्वास इस धार्मिक परंपरा को विशेष पहचान दिलाते हैं।

Oplus_131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *