Uncategorized

बदहाल सड़क और धूल से परेशान, लखनपुर के ग्रामीणों का ऐलान, 16 अक्टूबर को कटघोरा बाईपास में प्रशासन को जगाने करेंगे आंदोलन

लखनपुर पेट्रोल पंप से बगदेवा मोड़ तक सड़क की दुर्दशा से नाराज ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, कई कार्यालयों में सौंपा ज्ञापन

कटघोरा। बदहाल सड़क, उड़ती धूल और आवागमन में हो रही परेशानियों से जूझ रहे लखनपुर और सुतर्रा क्षेत्र के ग्रामीणों का गुस्सा अब आंदोलन में बदलने जा रहा है। लखनपुर पेट्रोल पंप से बगदेवा मोड़ तक सड़क की दुर्दशा को लेकर ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने 16 अक्टूबर को लखनपुर चौक पर स्थित कटघोरा बाईपास रोड पर चक्काजाम करने का ऐलान किया है।

ग्रामीणों के अनुसार, सड़क की खराब स्थिति के कारण उन्हें रोजाना आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वाहनों के गुजरने से उड़ने वाली धूल से भी लोग परेशान हैं। लंबे समय से चली आ रही इन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने आंदोलन का रास्ता अपनाने का निर्णय लिया है।

कई कार्यालयों में सौंपा ज्ञापन

अपनी मांगों को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पोड़ी उपरोड़ा, तहसील कार्यालय, कटघोरा थाना और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने सड़क की समस्या का समाधान करने की मांग उठाते हुए 16 अक्टूबर को लखनपुर चौक पर चक्काजाम करने की चेतावनी दी है।

चक्काजाम से प्रभावित हो सकता है यातायात

प्रस्तावित आंदोलन में लखनपुर के साथ सुतर्रा क्षेत्र के ग्रामीण भी शामिल होंगे। लखनपुर चौक स्थित कटघोरा बाईपास रोड पर चक्काजाम होने की स्थिति में यातायात प्रभावित हो सकता है। अब देखना होगा कि ग्रामीणों की मांगों पर प्रशासन और संबंधित विभाग क्या कदम उठाते हैं तथा आंदोलन से पहले समस्या के समाधान के लिए कोई पहल होती है या नहीं।

Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *