Uncategorized

धान के खेत में छिपाकर रखी थी मध्य प्रदेश निर्मित 389 बोतल गोवा व्हिस्की, कोरबी पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

कोरबा। जिले में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोरबी पुलिस ने धान के खेत से मध्य प्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की की 389 बोतलें बरामद की हैं। जब्त शराब की कुल मात्रा 70.02 लीटर है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसे रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

13 अक्टूबर 2026 को देहात भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि धनसाय उर्फ धन्नू बिंझवार (45 वर्ष), निवासी अलगाडाड घोसारा, चौकी कोरबी क्षेत्र, अपने घर के पास स्थित धान के खेत में बिक्री के लिए बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब छिपाकर रखा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के पर्यवेक्षण में बताए गए स्थान पर तलाशी ली। इस दौरान खेत से मध्य प्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की की 389 बोतलें बरामद की गईं।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 0/026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

इन अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नीतीश सिंह तथा एसडीओपी कटघोरा विजय सिंह राजपूत के पर्यवेक्षण में की गई। कार्रवाई में चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह तथा आरक्षक संजय साहू, परमानंद दिवाकर, टंकेश्वर पटेल और रोशन पांडे शामिल रहे।

Oplus_131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *