Uncategorized

‘हनुमान अंश’ में बाबा नीम करोली के जीवन को जीवंत करने वाले शोभिनव सत्या 16 अक्टूबर को आएंगे कोरबा, घंटाघर के रामलीला में होंगे शामिल

कोरबा। बाबा नीम करोली जी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ में उनके जीवन को चरितार्थ करने वाले मुख्य पात्र शोभिनव सत्या का 16 अक्टूबर 2026 को कोरबा आगमन होने जा रहा है। वे नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा आयोजित रामलीला एवं दशहरा मेले में घंटाघर मैदान में शामिल होंगे।

शोभिनव सत्या के अनुसार, फिल्म ‘हनुमान अंश’ को देश-विदेश में करोड़ों लोगों ने देखा और सराहा है। शोभिनव सत्या के कोरबा आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर समस्त सनातनी बंधुओं से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर इस आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की गई है।

17 अक्टूबर को फुटका पहाड़ में होगा वॉकथॉनधार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों के साथ प्रकृति से जुड़ाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 17 अक्टूबर 2026 को प्रकृति की गोद में स्थित फुटका पहाड़ में भगवान के श्रीचरणों में वॉकथॉन का आयोजन किया जाएगा।

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत व आयुक्त आशुतोष पांडेय के बुलावे पर आ रहे कलाकार ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों की उपस्थिति की अपील की है।

इस आध्यात्मिक पहल में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।शोभिनव सत्या ने सभी श्रद्धालुओं से भक्ति, आस्था और सनातन संस्कृति से जुड़े इन आयोजनों में सहभागिता निभाने का आग्रह किया है।

Oplus_131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *