Uncategorized

निर्माणाधीन मकान से 3 लाख का सामान पार, चोरों के साथ हार्डवेयर कारोबारी भी गिरफ्तार

Oplus_131072

कोरबा। कोतवाली थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान से इलेक्ट्रॉनिक और प्लंबिंग सामग्री चोरी करने के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में तीन युवक चोरी करने वाले बताए गए हैं, जबकि तीन हार्डवेयर व्यापारी हैं, जिन्होंने चोरी का सामान सस्ते दाम पर खरीदा था।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से करीब 3 लाख रुपये कीमत का चोरी का सामान बरामद किया है।पुलिस के अनुसार प्रार्थी गुलशन वासन के निर्माणाधीन मकान से 2 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2026 के बीच बिजली वायर, स्विच बोर्ड, लाइट, ट्रैक लाइट, स्ट्रीट लाइट, प्लंबिंग सामग्री सहित अन्य सामान चोरी हो गया था।

शिकायत मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान की।मामले में रहीम खान (21), रईस खान (21) और साहिम खान (19), तीनों निवासी पुरानी बस्ती कोरबा को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में चोरी का सामान खरीदने वालों के संबंध में जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मुकेश अग्रवाल (42), दीनदयाल (59) और नीरज अग्रवाल (47), निवासी कोरबा को भी गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक ये तीनों हार्डवेयर व्यापारी हैं और उन्होंने चोरी का माल सस्ते में खरीदा था।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बिजली और प्लंबिंग से संबंधित विभिन्न सामग्री बरामद की है, जिसकी कुल कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 823/2026 में धारा 137/26, 331(4), 305(ए), 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

कोरबा पुलिस के अनुसार जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना, चौकी या डायल-112 को दें।

Oplus_131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *