Uncategorized

दीपका एसईसीएल खदान में 2 करोड़ के डंपर में लगी भीषण आग, वाहन जलकर खाक

कोरबा। दीपका एसईसीएल कोयला खदान क्षेत्र में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब आउटसोर्सिंग कंपनी कलिंगा के भारी वाहन में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि करीब 2 करोड़ रुपये कीमत का डंपर देखते ही देखते पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, डंपर में आग लगने की वजह इलेक्ट्रिकल सिस्टम में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इंजन के पास अचानक चिंगारी उठी और देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।

आग लगते ही खदान में मौजूद कर्मचारियों ने उसे बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण आग पर तत्काल काबू पाना मुश्किल हो गया। देखते ही देखते भारी वाहन धू-धूकर जलने लगा।

हादसे के दौरान राहत की बात यह रही कि चालक ने समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। डंपर में आग लगने के बाद खदान क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की विस्तृत जानकारी जांच के बाद ही सामने आने की बात कही जा रही है।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *