Uncategorized

सलोरा में भारी वाहन से टकराई बाइक, पति की मौके पर मौत; पत्नी को भी आईं चोटें

गौरा पूजा में शामिल होने ससुराल जा रहे थे दंपती, कटघोरा थाना क्षेत्र के सलोरा बकरा बाजार के पास हुआ हादसा

कटघोरा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सलोरा बकरा बाजार के पास मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक बाइक की भारी वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चला रहे करीब 50 वर्षीय ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक में पीछे बैठी उनकी पत्नी को भी चोटें आई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बिंझरी निवासी ग्रामीण अपनी पत्नी के साथ बाइक से गौरा पूजा में शामिल होने अपने ससुराल ग्राम सिरकी जा रहे थे। इसी दौरान सलोरा बकरा बाजार के पास उनकी बाइक भारी वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार पति-पत्नी सड़क पर गिर पड़े। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी को भी चोटें आईं।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे की सूचना मिलने पर कटघोरा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *