Uncategorized

स्वास्थ्य सेवाओं में MJM अस्पताल की बड़ी उपलब्धि, NABH एक्रेडिटेशन से गुणवत्ता और मरीजों की सुरक्षा को मिली नई पहचान

100 से अधिक बेड, 22 बेड का आईसीयू, सीटी स्कैन और डायलिसिस यूनिट जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस है मीना जैन मेमोरियल अस्पताल

कोरबा। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा व्यवस्था, मरीजों की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण उपचार की दिशा में मीना जैन मेमोरियल अस्पताल (MJM) ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल को नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (NABH) से एक्रेडिटेशन प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को निर्धारित राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

NABH, क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (QCI) के अंतर्गत कार्यरत राष्ट्रीय स्तर की मान्यता संस्था है। यह अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा, चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता, संक्रमण नियंत्रण, उपचार प्रक्रियाओं और मरीजों के अधिकारों जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं का मूल्यांकन करती है। निर्धारित मानकों पर खरा उतरने वाले अस्पतालों को यह मान्यता प्रदान की जाती है।

मीना जैन मेमोरियल अस्पताल आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। अस्पताल में 100 से अधिक बिस्तरों की सुविधा, 22 बेड का आईसीयू, सीटी स्कैन, पैथोलॉजी लैब और डायलिसिस यूनिट उपलब्ध हैं। इन सुविधाओं के माध्यम से मरीजों को एक ही परिसर में विभिन्न प्रकार की चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं कोरबा और कटघोरा में संचालित हैं। कोरबा में एमजेएम हॉस्पिटल न्यू बस स्टैंड के पास स्थित है, वहीं कटघोरा में मीना जैन मेमोरियल अस्पताल नवागांव रोड पर संचालित है।

अस्पताल प्रबंधन ने इस उपलब्धि को मरीजों के प्रति अपनी जिम्मेदारी, बेहतर देखभाल और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के संकल्प का प्रतीक बताया है। अस्पताल का संदेश भी इसी भावना को दर्शाता है—’ऐसी देखभाल जो उपचार करती है, ऐसा विश्वास जो स्थायी होता है।’

Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *