Uncategorized

कोरबा में तीन थाना प्रभारियों का तबादला, एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जारी किए आदेश; जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी

कोरबा। जिले की पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने तीन थाना प्रभारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के बाद हरदीबाजार, लेमरू और करतला थानों की जिम्मेदारी नए प्रभारियों को सौंपी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, हरदीबाजार थाना प्रभारी आशीष सिंह को लेमरू थाने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं करतला थाना प्रभारी गणेश यादव को हरदीबाजार थाने का प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह लेमरू थाना प्रभारी लोकनाथ को करतला थाने की कमान सौंपी गई है।

इस तरह हुआ फेरबदल

  • आशीष सिंह – हरदीबाजार से लेमरू
  • गणेश यादव – करतला से हरदीबाजार
  • लोकनाथ – लेमरू से करतला

एसपी के आदेश के बाद तीनों थाना क्षेत्रों में पुलिस की कमान बदल गई है।

Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *