Uncategorized

9 वर्षीय मासूम से अश्लील हरकत और प्रताड़ना का आरोप, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज किया मामला, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा

कोरबा। सिविल लाइन रामपुर थाना क्षेत्र में 9 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ लैंगिक अपराध एवं प्रताड़ना के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संतोष दास महंत (36 वर्ष), निवासी अटल आवास खरमोरा, वार्ड क्रमांक 23, कोरबा के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बालिका की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 991/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 296, 115(2), 351(3), पॉक्सो एक्ट की धारा 8 एवं 10 तथा किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। इस दौरान पीड़िता और उसकी मां के बयान दर्ज किए गए। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही बालिका का चिकित्सकीय परीक्षण शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, कोरबा में कराया गया। साक्ष्य संकलन के लिए सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट की भी मदद ली गई। संबंधित गवाहों के बयान भी दर्ज किए गए।

विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों और पीड़िता के कथनों के आधार पर पुलिस ने 25 नवंबर 2026 को आरोपी संतोष दास महंत को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

बच्चों के विरुद्ध अपराध की सूचना देने की अपील

कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि बच्चों के विरुद्ध किसी भी प्रकार के अपराध, शोषण या प्रताड़ना की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने ऐसे मामलों में पीड़ित बच्चों की पहचान और गोपनीयता बनाए रखने की अपील भी की है।

Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *