Uncategorized

आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए राहत, एमजेएम अस्पताल और रोटरी क्लब की पहल से नि:शुल्क डायलिसिस सेवा

कोरबा। गंभीर किडनी रोग से पीड़ित आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को राहत देने के लिए एमजेएम अस्पताल और रोटरी क्लब ऑफ कोरबा द्वारा संयुक्त रूप से नि:शुल्क डायलिसिस सेवा संचालित की जा रही है। नियमित डायलिसिस का खर्च उठाने में असमर्थ जरूरतमंद मरीजों के लिए यह पहल बड़ी राहत साबित हो रही है।

एमजेएम अस्पताल के डॉ. प्रिंस जैन की मानवीय सोच को रोटरी क्लब ऑफ कोरबा का सहयोग मिल रहा है। क्लब के अध्यक्ष रोटे. सतनाम सिंह मल्होत्रा के नेतृत्व में संचालित इस सेवा का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक परेशानी के कारण किसी जरूरतमंद मरीज का उपचार प्रभावित न हो।

सेवा के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रोटे. संजय अग्रवाल ने बताया कि आर्थिक रूप से अक्षम डायलिसिस मरीज आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद इस नि:शुल्क सुविधा का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने जरूरतमंद मरीजों से रोटरी क्लब ऑफ कोरबा से संपर्क करने की अपील की है।

एमजेएम अस्पताल प्रबंधन ने इस जनहितकारी पहल में सहयोग के लिए रोटरी क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार जताया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, चिकित्सा सेवा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण कदम है।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *