Uncategorized

फुटहामुड़ा पिकनिक स्पॉट पर जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार, ₹14,700 नगद समेत 7 दोपहिया वाहन और 7 मोबाइल जब्त

कोरबा। जिले में जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बालकोनगर पुलिस ने ग्राम फुटहामुड़ा स्थित पिकनिक स्पॉट से 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹14,700 नगद, 7 दोपहिया वाहन, 7 मोबाइल फोन और 52 पत्ती ताश सहित जुआ खेलने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री जब्त की है। मामले में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 14 अक्टूबर 2026 को सूचना मिली थी कि ग्राम फुटहामुड़ा के पिकनिक स्पॉट पर कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर ताशपत्ती के जरिए रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना बालकोनगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर जुआ खेल रहे 8 लोगों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में ये लोग शामिल

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में विजय कुमार वर्मा (40 वर्ष), निवासी पोड़ीबहार, थाना सिविल लाइन रामपुर; हसीम कुरैशी (40 वर्ष), निवासी चिमनी भट्ठा, मानिकपुर; देवेंद्र साहनी (35 वर्ष), निवासी ढोढ़ीपारा, चौकी सीएसईबी; उज्ज्वल विश्वास (38 वर्ष), निवासी कृष्णा नगर, मानिकपुर; धनीराम (58 वर्ष), निवासी मुड़ापार निषाद मोहल्ला; रहीस कुरैशी (49 वर्ष), निवासी मुड़ापार; आरिफ खान (38 वर्ष), निवासी मुड़ापार बाजार रोड; और सूरजमल देवांगन (54 वर्ष), निवासी बुधवारी, काशीनगर शामिल हैं।

जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और मौके से ₹14,700 नगद, 7 दोपहिया वाहन, विभिन्न कंपनियों के 7 मोबाइल फोन, 52 पत्ती ताश और जुआ खेलने में प्रयुक्त अन्य सामग्री जब्त की है। इस मामले में थाना बालकोनगर में अपराध क्रमांक 614/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) में अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई जारी

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पाटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहने और सार्वजनिक स्थानों पर ऐसी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने की अपील की है। पुलिस के अनुसार, जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *