Uncategorized

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल खरमोरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया नवरात्रि पर्व

माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की महिमा का किया गया वर्णन, विद्यार्थियों को दिया गया नारी सम्मान और भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश

कोरबा। डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, खरमोरा, कोरबा में नवरात्रि पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं तथा नारी शक्ति के महत्व से परिचित कराना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों डॉ. डी.के. आनंद, प्रबंधक, सेंट सेवियर्स पब्लिक स्कूल कोरबा, भूपेंद्र पांडे, प्राचार्य, अग्रसेन स्कूल कोरबा, प्रताप सिंह कंवर, पार्षद खरमोरा, कोरबा तथा विद्यालय के प्राचार्य हेमंतो मुखर्जी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस दौरान प्राचार्य हेमंतो मुखर्जी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की महिमा का वर्णन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नवरात्रि पर्व के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व को समझा। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को बुराई पर अच्छाई की विजय, सत्य, साहस, सदाचार तथा नारी सम्मान का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर डॉ. डी.के. आनंद और भूपेंद्र पांडे ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए नवरात्रि पर्व के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय के प्राचार्य हेमंतो मुखर्जी ने अपने संबोधन में भारतीय त्योहारों की सांस्कृतिक महत्ता को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को अपनी परंपराओं और संस्कारों से जुड़े रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का समापन माँ दुर्गा के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना के साथ हुआ। इस आयोजन ने विद्यार्थियों में सांस्कृतिक मूल्यों, आपसी सद्भाव और सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का सहयोग रहा। प्राचार्य हेमंतो मुखर्जी ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उपस्थित जनों को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दीं।

Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *