Uncategorized

पोड़ी उपरोड़ा में डांस प्रतियोगिता संपन्न, महासमुंद के नरसिंहा ग्रुप ने मारी बाजी

पोड़ी उपरोड़ा। ग्राम पोड़ी उपरोड़ा में गौरी पूजन के अवसर पर महिला समिति गोंडपारा द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ स्तरीय डांस प्रतियोगिता उत्साह और धूमधाम के साथ संपन्न हुई। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से पहुंचे प्रतिभागियों ने अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में दर्शक शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कोरबा डॉ. पवन सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जनपद सदस्य विजय दुबे शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम के सरपंच एवं विधायक प्रतिनिधि सहेत्तर सिंह राज ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर गौरी महिला समिति ने सुआ नृत्य के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया। वहीं, मितानिन सुकमनिया महंत ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता के ग्रुप डांस वर्ग में महासमुंद जिले के नरसिंहा ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बदमाश ग्रुप दूसरे और शिवशक्ति ग्रुप तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में प्रस्तुतियों का मूल्यांकन नटराज डांस अकादमी, बिलासपुर से आए निर्णायकगण ने किया।

कार्यक्रम का संचालन गौतम दास दीवान ने किया। वहीं, समिति की ओर से मोहनदास महंत ने आभार व्यक्त किया।

समिति कार्यकर्ता महिपाल दास ने बताया कि डांस प्रतियोगिता का यह दूसरा सत्र था। आयोजन में आसपास के क्षेत्रों के लोगों के साथ हाट-बाजार से जुड़े लोगों की भी भागीदारी रही। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान हजारों की संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा और प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया।

Oplus_131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *