Uncategorized

विजयादशमी पर कटघोरा थाना प्रभारी राजेश तिवारी की अपील, शांति और सुरक्षा के साथ मनाएं त्योहार

कटघोरा। विजयादशमी (दशहरा) के अवसर पर कटघोरा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने क्षेत्रवासियों को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी से शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। यह पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता बनाए रखने का संदेश देता है। त्योहार की खुशियों के बीच सभी नागरिकों को अपनी जिम्मेदारियों का ध्यान रखते हुए शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में सहयोग करना चाहिए।

थाना प्रभारी ने नागरिकों से अपील की कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था का पालन करें और यातायात नियमों का ध्यान रखें। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर अपुष्ट जानकारी साझा करने से बचें। किसी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय स्थिति की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

कटघोरा थाना की ओर से क्षेत्रवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई है।

Oplus_131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *