कोरबा में इंसाफ की गूंज: रजगामार की मासूम को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरा शहर, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और फांसी की मांग


कोरबा। जिले के रजगामार क्षेत्र में एक मासूम बच्ची के साथ हुई अत्यंत निंदनीय और जघन्य घटना के विरोध में पूरा कोरबा शहर आंदोलित हो उठा है। कोरबा प्रेस क्लब के आह्वान पर शनिवार को शहर में एक विशाल शोक सभा और कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें हजारों की संख्या में शहरवासी, पत्रकार, विभिन्न सामाजिक संगठनों, समितियों और संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए।
इस दौरान हर आंख नम थी और जुबान पर सिर्फ एक ही मांग थी— “दरिंदे को फांसी दो, मासूम को इंसाफ दो।”

तिलक भवन से ट्रांसपोर्टनगर चौक तक निकला कैंडल मार्च
कार्यक्रम की शुरुआत कोरबा प्रेस क्लब स्थित तिलक भवन से हुई। यहां बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और हाथों में कैंडल (मोमबत्ती) तथा तख्तियां लेकर पैदल मार्च करते हुए ट्रांसपोर्टनगर चौक पहुँचे। तख्तियों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग लिखी हुई थी। ट्रांसपोर्टनगर चौक पर सभी ने मोमबत्तियां जलाकर और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत मासूम बच्ची को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

एक स्वर में उठी मांग: त्वरित न्याय और फांसी
इस गंभीर और संवेदनशील मुद्दे पर आयोजित सभा में उपस्थित जनों ने एक स्वर में मांग की कि इस जघन्य अपराध के मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से त्वरित गति से की जाए। शहरवासियों ने कड़े शब्दों में कहा कि ऐसे दरिंदे को जल्द से जल्द फांसी पर लटकाया जाना चाहिए, ताकि समाज में अपराधियों के मन में कानून का खौफ पैदा हो सके और भविष्य में ऐसी किसी भी घटना की पुनरावृत्ति न हो। इस दौरान पूरा शहर गमगीन होने के साथ ही आक्रोशित भी नजर आया।

कार्यक्रम में इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
इस शांतिपूर्ण और आक्रोशित मार्च में कोरबा शहर के प्रबुद्धजनों, संगठनों और संघों ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज कराई, जिसमें कोरबा प्रेस क्लब: अध्यक्ष नौशाद खान, उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, सचिव दिनेश राज, कोषाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार मिश्रा, वरिष्ठ सदस्य सुभाष अग्रवाल, दीपक कुमार जैन, नरेन्द्र मेहता, राकेश श्रीवास्तव, सादिक शेख, देवेंद्र गुप्ता, राजेश कुमार, दीपक साहू तथा महिला पत्रकार रेणु जायसवाल, प्रतिमा सरकार, आशा सिंह, निर्मला राठौर व आशा ठाकुर सहित समस्त प्रेस सदस्यगण।
उपनगरीय व क्षेत्रीय प्रेस क्लब: कटघोरा से अजय धनोदिया, कुसमुंडा से ओम गभेल व सतपाल सिंह, बरपाली पत्र संघ से संजीव शर्मा, विरेंद्र व लखन गोस्वामी।
प्रमुख प्रशासनिक व सामाजिक प्रतिनिधि: नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, आईएमए कोरबा से डॉ. अजय स्वर्णकार, श्रमिक नेता केदारनाथ अग्रवाल, जिला अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष रवि शर्मा।

समाज व संस्थाएं:
अग्रवाल समाज: बजरंग अग्रवाल,
जेसीज: इंजीनियर राज अग्रवाल व टीम
साहू समाज: युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष खेमलाल साहू, उपाध्यक्ष श्याम साहु, बिलासपुर संभाग युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र साहू, सतलाल चौहान।
यादव समाज: रानी यादव, शांत यादव, अनिता यादव, गीता यादव, चंद्रमणि यादव (जिला अध्यक्ष)।
मुस्लिम समाज: यूथ मुस्लिम कमेटी (आसिफ मिर्जा बेग, मोहम्मद फिरोज, नौशाद खान, अफरोज अली व टीम),गौसे आजम कमेटी (मो. रहीस)।
सिंधी समाज: पूज्य सिंधी पंचायत (कन्हैयालाल पंजवानी, प्रेमचंद रामचंदानी, संतोष वाधवानी, प्रेमचंद रेलवानी),
गुप्ता समाज: राजेश गुप्ता, नंद कुमार गुप्ता।
छग चेम्बर ऑफ कॉमर्स कोरबा: परसराम रामानी, चश्मा घर से नीतिन गुप्ता, कल्याणी एजेंसी से नितेश डालमिया, डीडीएम रोड से विनोद कुमार यादव, नानकराम बजाज, नोवा नेचर टीम से जितेन्द्र सारथी।

कर्मचारी, शिक्षक एवं अधिकारी संघ
छग दिव्यांग शासकीय अधिकारी-कर्मचारी संघ: जिलाध्यक्ष प्रकाश खाकसे
फेडरेशन क्लब: कोषाध्यक्ष रामकपूर कुर्रे
छग प्रदेश संस्कृत शिक्षक संघ: कार्य. प्रांताध्यक्ष ओमप्रकाश बघेल
छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन: संयोजक जगदीश प्रसाद खरे
छग वेलेफेयर एसोसिएशन: जिला अध्यक्ष हरि राम पटेल)
छग राजभाषा आयोग: जिला-समन्वयक दुर्गेश चतुर्वेदी
साहित्य समिति: संरक्षक मुकेश चतुर्वेदी व सचिव डॉ. कृष्ण कुमार चन्द्रा, श्रीमती कविता सोनी
वरिष्ठ नागरिक संघ: जिला अध्यक्ष गणेश दास महंत व टीम
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ: विपेंद्र कुमार साहू, जय सिंह नेताम व टीम के अलावा शहर व उपनगरीय क्षेत्र बालकोनगर, दर्री, कुसमुंडा, गेवरा, दीपका, कटघोरा, उरगा, रजगामार से भी बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित होकर मासूम को न्याय दिलाने की इस मुहिम में शामिल हुए।



