विधानसभा चुनाव से पहले तबादले का दाैर जारी…काेरबा में लंबे समय से पदस्थ 7 निरीक्षक भेजे गए दीगर जिले

काेरबा। विधानसभा चुनाव से पहले भारत निर्वाचन आयाेग द्वारा दिए गए निर्देश के पालन में राज्य शासन द्वारा लंबे समय से एक ही जिलाें में पदस्थ पुलिस व प्रशासन के राजपत्रित व गैर राजपत्रित अधिकारियाें का तबादला किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस विभाग में कुछ माह पहले प्रमाेशन पाने वाले निरीक्षकाें का जंबाे तबादला आदेश जारी हुआ था। वहीं आज लंबे समय से एक ही जगह पदस्थ 141 पुलिस निरीक्षकाें का तबादला आदेश जारी किया गयाा है। जारी आदेश के मुताबिक काेरबा के 7 निरीक्षक भी प्रभावित हुए हैं। जिनमें निरीक्षक क्रमश: श्याम सिदार काे राजनांदगांव, विवेक शर्मा काे जशपुर, अविनाश सिंह काे रायपुर, राजेश जांगड़े काे रायगढ़, राजीव श्रीवास्तव काे बीजापुर, नवीन देवांगन काे बिलासपुर व अनिल कुमार पटेल काे दुर्ग भेजा गया है। वहीं गाैरेला-पेंड्रा-मरवाही से श्रीमती उषा सेंधिया, मुंगेली से प्रमाेद डनसेना एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से श्रीमती किरण गुप्ता काे काेरबा भेजा गया है। राज्य शासन द्वारा किए गए उक्त तबादले के बाद अब दीपका, बांकीमाेंगरा, पसान, लेमरू थाना के लिए नए प्रभारी पदस्थ किए जाएंगे।
देखे तबादले की लिस्ट…



