पत्नी मायके में उड़ा देती थी वेतन का पूरा पैसा, पति काे खर्च के लिए भी नहीं मिलता था…गुस्से में पति ने पत्नी की कर दी हत्या
पहले सिर काे दिवाल से ठाेकता रहा फिर दबा दिया गला, पत्नी के मृत हाेने के बाद कंबल ढंककर भाग गया था, पुलिस ने किया गिरफ्तार

काेरबा। हरदीबाजार के उतरदा गांव में रहने वाले 48 वर्षीय धरम सिंह सिदार ने अपनी पत्नी रजनी सिदार की हत्या कर दी। इसके बाद बेडरूम में बिस्तर पर उसके शव काे रखकर कंबल ढककर वहां से भाग गया था। वजह यह कि उसकी पत्नि उसके वेतन के लगभग पूरे पैसे को अपने मायके में खर्च कर देती थी। उसे खर्च के लिए भी पैसा नहीं मिलता था। इस कारण उनके बीच अक्सर विवाद हाेता था। 11 नवंबर काे धरम सिंह ने खर्च करने के लिए पैसे मांगे ताे पत्नी ने पैसे नहीं दिए। गुस्सा आने पर उसने पत्नी के सिर को दिवाल में ठाेका और गला दबाकर उसे मार दिया। पड़ाेसियाें ने जब शुक्रवार काे दिनभर धरम सिंह का घर खुला पाया और वहां से किसी के नहीं निकलने पर उसके पुत्र हेमंत सिंह काे सूचना दी। पुत्र पहुंचा ताे घर के अंदर मां का शव कंबल से ढका हुआ पाया। उसकी सूचना पर संदेह के आधार पर पुलिस ने खाेजबीन करते हुए शनिवार काे धरम सिंह काे पकड़ा। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने हत्या करना स्वीकार करते हुए वजह बताई। पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा है।
