Uncategorized

मोरगा तारा घाटी में तीन वाहनों की भिड़ंत, NH-130 पर लगा लंबा जाम; छोटे वाहन बायपास से निकाले जा रहे

पोड़ी उपरोड़ा। जिले के मोरगा चौकी क्षेत्र की तारा घाटी में आज सुबह करीब 7 बजे नेशनल हाईवे-130 पर तीन वाहनों की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है, जबकि एक चालक के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे सरिया लोड एक ट्रेलर खराब होने के कारण खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे भारी ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी। इसके कुछ देर बाद पीछे से आया तीसरा वाहन भी दोनों वाहनों से जा भिड़ा।

हादसे के बाद NH-130 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। समाचार लिखे जाने तक तारा घाटी में जाम लगा हुआ था। यात्री बसों और भारी वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। वहीं छोटे कार और अन्य हल्के वाहनों को बायपास मार्ग से निकाला जा रहा है।

स्थानीय निवासी राधे श्याम सिंह ने बताया कि सुबह हादसे के बाद से ही हाईवे पर यातायात प्रभावित है। छोटे वाहनों को बायपास से निकाला जा रहा है, लेकिन भारी वाहन और बसें जाम में फंसी हुई हैं।

सूचना मिलते ही मोरगा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने का प्रयास शुरू किया। पुलिस की मौजूदगी में यातायात बहाल कराने की कोशिश जारी है।

हादसे के कारणों की पुलिस जांच कर रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने हाईवे पर खराब वाहनों के खड़े होने के दौरान पर्याप्त चेतावनी संकेत, रिफ्लेक्टर और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की मांग की है।

Oplus_131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *