Uncategorized

सादा कॉलोनी के प्लॉट में बुधिया बनेगा सुंदर गार्डन, वार्ड 39 भूमिपूजन के साथ विकास कार्य की शुरुआत

कोरबा। वार्डवासियों की आवश्यकताओं और उपलब्ध भूमि की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए वार्ड 39 सादा कॉलोनी के बुधिया प्लॉट में नागरिकों के लिए एक सुंदर एवं उपयोगी गार्डन का निर्माण कराया जा रहा है। BALCO CSR के सहयोग से होने वाले इस गार्डन निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कर कार्य की शुरुआत की गई।

गार्डन के विकसित होने से क्षेत्र के नागरिकों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण उपलब्ध होगा। साथ ही बच्चों के लिए खेल-कूद, युवाओं के लिए बेहतर स्थान और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुबह-शाम समय बिताने की सुविधा मिलेगी। यह पहल वार्ड में हरियाली बढ़ाने के साथ नागरिकों के लिए बेहतर सार्वजनिक स्थान विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

भूमिपूजन कार्यक्रम में वार्ड की एल्डरमैन श्रीमती मंदाकिनी त्रिपाठी, पार्षद तरुण राठौर, मंडल अध्यक्ष दिलेंद्र यादव, श्रीमती मंजू कश्यप, शशिभूषण सोनी, BALCO CSR से सुभाषिष दास एवं प्रिंसी मैडम सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

सभी की गरिमामयी उपस्थिति एवं सहयोग से भूमिपूजन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान वार्ड को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने की दिशा में लगातार कार्य करने का संकल्प भी दोहराया गया।

“स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित वार्ड की ओर एक और कदम।”

Oplus_131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *