Uncategorized

मैनेजर की मौत मामले में पेट्रोल पंप संचालक पर FIR, सुरक्षा में लापरवाही का आरोप

कोरबा। मुड़ापार स्थित आरजी पेट्रोल पंप में मैनेजर ओमप्रकाश यादव की मौत का मामला अब नया मोड़ ले चुका है। पेट्रोल मिश्रित पानी से भरी सिंटेक्स टंकी में मैनेजर का शव मिलने के मामले में पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मृतक के बेटे करण यादव ने संचालक पर सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
दरअसल, 7 सितंबर की शाम आरजी पेट्रोल पंप पर उस समय हड़कंप मच गया, जब मैनेजर ओमप्रकाश यादव की तबीयत बिगड़ने की सूचना उनके बेटे करण को फोन के जरिए मिली। सूचना मिलते ही करण अपनी मां के साथ पेट्रोल पंप पहुंचा। वहां ओमप्रकाश जमीन पर पड़े मिले। परिजनों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जांच के दौरान सामने आए सीसीटीवी फुटेज में ओमप्रकाश ऑफिस से चाड़ी और गेलन लेकर सिंटेक्स टंकी की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। प्रारंभिक आशंका है कि वह पेट्रोल मिश्रित पानी की जांच करने टंकी के पास पहुंचे थे। इसी दौरान वह टंकी में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई।
मृतक के बेटे करण यादव ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि पेट्रोल पंप पर ज्वलनशील पदार्थ को पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के बिना खुले स्थान पर रखा गया था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने संचालक पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही का आरोप लगाया है।
शिकायत के आधार पर मानिकपुर पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ धारा 106 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस घटनास्थल, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि ओमप्रकाश यादव की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके लिए किसकी जिम्मेदारी बनती है।

Oplus_131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *