Uncategorized

पुल चोरी के आरोपी मुकेश कुमार साहू उर्फ बरबट्टी पर जिला बदर की कार्रवाई, एक साल तक इन जिलों में प्रवेश पर रोक

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने एक वर्ष के लिए जिला बदर के दिए आदेश

कोरबा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने पुल चोरी के आरोपी मुकेश कुमार साहू उर्फ बरबट्टी के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई करते हुए उसे एक वर्ष की अवधि के लिए जिला बदर करने का आदेश जारी किया है।जारी आदेश के अनुसार, मुकेश कुमार साहू उर्फ बरबट्टी को जिला कोरबा सहित बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, रायगढ़, सरगुजा, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर तथा गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिलों की राजस्व सीमाओं से एक वर्ष की अवधि के लिए बाहर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Oplus_131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *