Uncategorized

कोरबा प्रेस क्लब ने कराई ‘हनुमान अंश’ की विशेष फ्री स्क्रीनिंग, पत्रकारों ने परिवार संग उठाया फिल्म का आनंद

कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब द्वारा अपने सदस्यों और उनके परिजनों के मनोरंजन एवं आत्मीय मिलन के उद्देश्य से विशेष पहल की गई। इसके तहत शहर के चित्रा टॉकीज में हाल ही में रिलीज हुई बहुचर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की विशेष फ्री स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पत्रकार अपने परिवार के साथ शामिल हुए और फिल्म का आनंद लिया।

चित्रा टॉकीज परिसर में आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल रहा। इस दौरान चित्रा टॉकीज के संचालक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी भी प्रेस क्लब परिवार के बीच पहुंचे और सभी का आत्मीय स्वागत किया।

कार्यक्रम में कोरबा प्रेस क्लब अध्यक्ष नौशाद खान, उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, सचिव दिनेश राज, उप सचिव हरीश तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य आकाश शर्मा एवं राजेश मिश्रा तथा वरिष्ठ पत्रकार विश्वनाथ केडिया सहित बड़ी संख्या में पत्रकार और उनके परिजन उपस्थित रहे।

फिल्म देखने पहुंचे सदस्यों और उनके परिजनों ने आयोजन की सराहना की। पत्रकारों ने कहा कि व्यस्त दिनचर्या के बीच परिवार के साथ इस तरह समय बिताने का अवसर सुखद रहा।

प्रेस क्लब अध्यक्ष नौशाद खान ने कहा कि सदस्यों एवं उनके परिजनों के मनोरंजन और आपसी जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए भविष्य में भी इस तरह के आयोजन जारी रहेंगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही प्रेस क्लब सदस्यों के लिए धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की यात्रा कराने की भी तैयारी की जा रही है।

Oplus_131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *