Uncategorized

कटघोरा के जेन्जरा में डीएमएफ निर्माण पर कलेक्टर की सख्ती, 8 की जगह 6 एमएम सरिया मिला; सब इंजीनियर के निलंबन, पंचनामा और FIR के निर्देश, सलोरा में नीची प्लिंथ पर भी जताई नाराजगी

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज रविवार को खनन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से निर्माणाधीन आंगनबाड़ी, स्कूल एवं पीडीएस भवनों का निरीक्षण किया। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं करने की स्पष्ट चेतावनी देते हुए उन्होंने मौके पर ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराई। इस दौरान निर्माण कार्यों में गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

*सीढ़ी मंगवाकर मौके पर नपवाया सरिया, खुली अनियमितता*

जनपद पंचायत कटघोरा अंतर्गत ग्राम पंचायत जेन्जरा में डीएमएफ मद से निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को भवन में प्रयुक्त सरिया की गुणवत्ता और निर्धारित माप को लेकर शंका हुई। उन्होंने मौके पर ही सीढ़ी मंगवाकर जनपद पंचायत के सब इंजीनियर से स्लैब के पास लगे सरिया की माप कराने के निर्देश दिए।सब इंजीनियर द्वारा भवन में 8 एमएम सरिया लगाए जाने की जानकारी दी गई थी, लेकिन मौके पर माप करने पर कई स्थानों पर 8 एमएम के स्थान पर 6 एमएम सरिया पाया गया। इस पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्माण कार्य की विस्तृत जांच के लिए पंचनामा तैयार करने तथा संबंधित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।

साथ ही जिम्मेदार जनपद पंचायत कटघोरा के सब इंजीनियर रामकुमार पोर्ते को निलंबित करने के निर्देश दिए।

*स्कूल भवन में मापदंड के अनुरूप नहीं मिले टाइल्स*

जेन्जरा में ही निर्माणाधीन स्कूल भवन के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने फर्श पर लगाए गए टाइल्स की गुणवत्ता और मापदंड की जांच की। टाइल्स निर्धारित मापदंड के अनुरूप नहीं पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि डीएमएफ की राशि खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए है। इस राशि से होने वाले निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।*पीडीएस भवन की नीची प्लिंथ पर भी जताई नाराजगी*ग्राम पंचायत सलोरा में निर्माणाधीन पीडीएस भवन के निरीक्षण के दौरान भवन की प्लिंथ जमीन के स्तर से काफी नीचे पाए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटघोरा का भवन अक्टूबर तक पूर्ण करने के निर्देशकलेक्टर ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटघोरा में सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग की निर्माण एजेंसी द्वारा कराए जा रहे स्कूल भवन निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। भवन निर्माण में हो रहे विलंब पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने और अक्टूबर माह तक भवन का निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए।उन्होंने ग्राम जेन्जरा में स्थित जर्जर आंगनबाड़ी भवन का भी निरीक्षण किया तथा भवन की स्थिति के संबंध में आवश्यक जानकारी ली।

*जनपद पंचायत में फाइलें अनावश्यक रूप से रोकने पर होगी कड़ी कार्रवाई*

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जनपद पंचायत में लंबित फाइलों और उपयोगिता प्रमाण पत्रों के संबंध में भी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में पूर्ण हो चुके कार्यों के उपयोगिता प्रमाण पत्रों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। फाइलें रोकने से निर्माण कार्यों का भुगतान प्रभावित होता है और आगामी विकास कार्यों में भी अनावश्यक विलंब होता है।कलेक्टर ने जनपद पंचायत कटघोरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को जनपद के कर्मचारियों के कार्यों की जांच करने तथा अनावश्यक रूप से फाइलें लंबित रखने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत जेन्जरा के उपयोगिता प्रमाण पत्र पर समय पर कार्रवाई नहीं होने के मामले में संबंधित बाबू का वेतन रोकने के निर्देश भी दिए।कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। शासकीय राशि का सदुपयोग सुनिश्चित करते हुए निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप ही किए जाएं।इस दौरान जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, एसडीएम कटघोरा विपिन दुबे, अपर कलेक्टर श्रीमती माधुरी सोम ठाकुर, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *