धंवईपुर में पंचायत स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह, शिक्षकों का किया गया सम्मान

कटघोरा। ग्राम पंचायत धंवईपुर में शिक्षक दिवस के अवसर पर पंचायत स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में ग्राम पंचायत क्षेत्र के सभी माध्यमिक एवं प्राथमिक शालाओं के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान एवं स्वागत किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों के शिक्षा के क्षेत्र में दिए जा रहे योगदान तथा बच्चों के भविष्य निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सराहा गया।


समारोह में ग्राम पंचायत धंवईपुर की सरपंच शारदा देवी कोराम, उपसरपंच संतोष डिक्सेना, पंच कमल किशोर तिवारी, कृष्ण कुमार, सुगंध सिंह कंवर, अंशु कोल एवं ज्योति, भाजपा नेता राम प्रसाद कोराम सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी शामिल हुए।

कार्यक्रम में शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करते हुए उनके शिक्षा के क्षेत्र में योगदान की सराहना की गई। उपस्थित ग्रामीणों ने भी शिक्षक-शिक्षिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


