Uncategorized

बोलेरो से कुचलकर मारने की कोशिश, इलाज के दौरान युवक की मौत – आरोपी गिरफ्तार, डकैती कांड में भी निकला शामिल

कोरबा। जिले में गंभीर अपराधों के त्वरित निराकरण एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र क्षेत्र में घटित गंभीर वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रकरण में प्रार्थी शुभम सिंह बघेल, निवासी साकेत कॉलोनी जमनीपाली, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 6-7 जून 2026 की दरमियानी रात उसके परिचित चन्द्रमणि रात्रे उर्फ दादू को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जान से मारने की नीयत से बोलेरो वाहन से कुचल दिया गया था। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 500/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीमों का गठन कर सीसीटीवी फुटेज की जांच, तकनीकी साक्ष्य संकलन एवं संदिग्धों से पूछताछ की गई।
जांच के दौरान 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और 100 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई। तकनीकी विश्लेषण एवं ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेन्द्र साहू उर्फ कुनाल साहू (22 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूलतः जिला सक्ती का निवासी है और वर्तमान में कुसमुंडा क्षेत्र में रह रहा था। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी योगेन्द्र बघेल उर्फ योगी के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है।
आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन (क्रमांक CG-12 BD-5025) को जब्त कर लिया गया है।
विवेचना के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी उसी दिन बाकीमोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बालगी में हुई डकैती की घटना में भी शामिल था। उक्त मामले में पूर्व में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है तथा घटना में प्रयुक्त वाहन भी जब्त किए जा चुके हैं।
फिलहाल आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश एवं साक्ष्य संकलन की कार्रवाई जारी है।
पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीमों द्वारा की गई, जिसमें सीसीटीवी विश्लेषण, तकनीकी जांच एवं ह्यूमन इंटेलिजेंस की महत्वपूर्ण भूमिका

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *