Uncategorized

कटघोरा में भीषण गर्मी में बिजली गुल, लोग बेहाल: ग्रामीण बोले 3 बजे से तो विभाग कह रहा 6 बजे से फॉल्ट, रात 9बजे तक बहाल नहीं

कटघोरा। छुरी डीसी अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। खास बात यह रही कि बिजली गुल होने के समय को लेकर ग्रामीणों और बिजली विभाग के बीच अलग-अलग दावे सामने आए, जिससे स्थिति को लेकर भ्रम की स्थिति बन गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि दोपहर करीब 3 बजे से ही बिजली बंद है, जिसके चलते पूरे क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित हो गया। भीषण गर्मी में पंखे-कूलर बंद रहने से लोगों का हाल बेहाल है, वहीं पेयजल संकट भी गहराने लगा है।
वहीं, इस मामले में सहायक अभियंता (AE) रंजीत कुमार पैकरा ने बताया कि बिजली लाइन में फॉल्ट शाम करीब 6 बजे आया है। उन्होंने कहा कि फॉल्ट का पता लगाकर सुधार कार्य के लिए कर्मचारियों की टीम मौके पर लगी हुई है और जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
हालांकि, रात 9 बजे तक भी बिजली बहाल नहीं हो सकी थी, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि समय को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने से परेशानी और बढ़ रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बिजली आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल की जाए और भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *