Uncategorized

कोरबा: लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर चर्चा, प्रेस क्लब में जुटे पत्रकार और बुद्धिजीवी

कोरबा। पत्रकारिता, जनसंचार एवं सामाजिक संवाद को सशक्त बनाने के उद्देश्य से कोरबा प्रेस क्लब में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मीडिया की भूमिका और उसके सामाजिक प्रभाव पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त सलाहकार एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सलाहकार आर. कृष्णा दास उपस्थित रहे। उन्होंने “छत्तीसगढ़ राज्य में मीडिया की भूमिका” विषय पर अपना विशेष संबोधन दिया।
अपने संबोधन में आर. कृष्णा दास ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और समाज को सही दिशा देने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने पत्रकारों से निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता करने का आह्वान किया।
इस दौरान कोरबा प्रेस क्लब के पदाधिकारी, पत्रकार एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने मीडिया की जिम्मेदारी और सामाजिक संवाद को मजबूत बनाने पर अपने विचार साझा किए।
कोरबा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम पत्रकारिता के क्षेत्र में सकारात्मक संवाद और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *