Uncategorized

जमीन बंटवारे के विवाद में बुजुर्ग चाचा की टांगिया से हत्या, भतीजा फरार

पोड़ी उपरोड़ा। पसान थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया (सीपतपारा) में जमीन बंटवारे के पुराने विवाद को लेकर 85 वर्षीय बुजुर्ग बबन राम यादव की टांगिया से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी भतीजा मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, पिपरिया निवासी बबन राम यादव (85) का अपने भतीजे सोनू उर्फ अशोक यादव (23) से करीब एक वर्ष से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे बबन राम यादव अपने मवेशियों को चारा देने गए थे। इसी दौरान आरोपी भतीजे ने उन पर टांगिया से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। वारदात के संबंध में चंद्रप्रकाश यादव को चश्मदीद गवाह बताया गया है।
पसान पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 253/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला पंजीबद्ध किया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Oplus_131072
Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *