Uncategorized

मॉल रोड बनाने में सहयोग करें पावर हाउस रोड के व्यापारी, जनता के हित में चेम्बर को साथ आने सभापति की अपील

कोरबा। के आम जनता को महानगरों जैसी सुविधा देने, पुराना शहर के विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पावर हाउस को नई साज सज्जा व सुविधाओं के साथ मॉल रोड बनाने के योजना में क्षेत्र के व्यापारियों को नगर निगम के साथ आना चाहिए। नगर निगम कोरबा की योजना है कि नहर पुल से ओवर ब्रिज तक पावर हाउस रोड को माल रोड की तर्ज पर विकसित किया जाएगा जिसमे सड़क पर डिवाइडर हटाकर सुंदर पेवर ब्लाक , फाउंटेन, पेड़ पौधे लगाकर सौंदर्यकरण किया जाएगा। इस रोड पर कार और बाइक नहीं चलेंगे, सभी गाड़ियों मल्टीलेवल पार्किंग में पार्क कर लोग पैदल घुमते, टहलते हुए खरीदारी कर सकेंगे। बुजुर्ग और असहाय लोग ईव्हिकल का सहारा ले सकेंगे। सड़क के सौंदर्यकरण के साथ मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराया जाएगा जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। लोगों की आवाजाही से व्यापारियों को फायदा होगा। भारी ट्रैफिक जाम और गाड़ियों के दबाव में आम लोग पावर हाउस रोड जाने से परहेज़ कर रहे हैं यही हाल रहा तो निकट भविष्य में यहां व्यापार ठप्प हो जाएगा।

निगम सभापति नूतनसिंह ठाकुर ने क्षेत्र के विकास में व्यापारियों को साथ आने की अपील किया है। कोरबा को स्वच्छ, सुंदर, व्यवस्थित बनाने में सबको साथ आना होगा। रायपुर और बिलासपुर के व्यापारियों ने सहयोग किया तब जाकर दोनों शहर महानगर बन रहे हैं।
पावर हाउस रोड को मॉल रोड बनाना दूरगामी परिणाम देगा, जब जनता को सर्वसुविधायुक्त, सुंदर व सुकून भरा, आरामदायक , मनोरंजन व‌ पर्यटन युक्त मॉल रोड मिलेगा तो कोरबा के नागरिक अन्य शहर जाकर खरीदारी नहीं करेंगें। माल रोड बनने से कोरबा की जनता और व्यापारी दोनों को फायदा है। निगम सभापति नूतनसिंह की अपील है कि पावर हाउस रोड के व्यापारी तत्कालिक लाभ को छोड़कर कोरबा के भविष्य को सजाने, संवारने के लिए नगर निगम के योजना में साथ दें।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *