Uncategorized

बालको मंडल में मंजीत कौर बनीं अल्पसंख्यक मोर्चा की अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के बालको मंडल में संगठनात्मक विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। पार्टी के प्रति निष्ठा और सक्रिय भूमिका निभाने वाली मंजीत कौर को अल्पसंख्यक मोर्चा का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इस नियुक्ति के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंजीत कौर को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
बताया जा रहा है कि मंजीत कौर लंबे समय से संगठन से जुड़ी हुई हैं और विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा और अधिक मजबूत होगा तथा संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *