Uncategorized

सजग कोरबा–सतर्क कोरबा अभियान के तहत पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मारपीट व विवाद करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में समस्त थाना/चौकी द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में थाना सिविल लाइन, रामपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मारपीट एवं विवाद करने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 11.04.2026 की रात्रि लगभग 09:00 से 10:00 बजे के मध्य थाना सिविल लाइन रामपुर क्षेत्र अंतर्गत निहारिका क्षेत्र स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के सामने कुछ युवकों के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से क्षेत्र में भय एवं असंतोष का माहौल निर्मित हो गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप किया और तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा पुलिस एवं गवाहों के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में शिवम सिंह पिता स्व. रंगीला सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी नगर निगम कॉलोनी थाना सिविल लाइन रामपुर जिला कोरबा, मयूर टांक पिता स्व. रमेश टांक उम्र 25 वर्ष निवासी सीएसईबी कॉलोनी थाना सिविल लाइन रामपुर जिला कोरबा तथा सोमेश दीवान पिता स्व. ओडी दीवान उम्र 27 वर्ष निवासी ओ.ई./57 जुनियर क्लब सीएसईबी कॉलोनी थाना सिविल लाइन रामपुर जिला कोरबा शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु न्यायालय में इस्तगासा प्रस्तुत किया है।
कोरबा पुलिस की अपील
कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहें, कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें।
संदेश
“सजग रहें – सतर्क रहें, सुरक्षित रहें”
कोरबा पुलिस आपकी सुरक्षा हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *