Uncategorized

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव : गणेश कुलदीप दूसरी बार अध्यक्ष बने, सुनील यादव सचिव

कोरबा। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में एक बार फिर गणेश कुलदीप ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजय जायसवाल को करीब 20 वोटों के अंतर से हराया है। चुनाव परिणाम सामने आते ही पूरे कोर्ट परिसर में उत्साह का माहौल बन गया। गणेश कुलदीप के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और जश्न शुरू हो गया। गणेश कुलदीप की इस जीत को उनके पिछले कार्यकाल में किए गए कार्यों का सीधा परिणाम माना जा रहा है। इसी तरह पुरुष उपाध्यक्ष पद पर रवि शर्मा की जीत हुई उन्होंने बी.पी. मोदी को 48 वोट से हराया। सचिव पद पर सुनील यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रघुनंदन सिंह ठाकुर को 52 मतों से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। वहीं महिला उपाध्यक्ष पद पर उर्मिला भगत निर्वाचित घोषित की गईं।

उन्होंने सरिता पांडेय को 24 मतों से हराकर जीत हासिल की। ग्रंथालय सचिव पद पर क्रांति श्रीवास निर्वाचित घोषित किए गए हैं। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर अमरनाथ कौशिक ने जीत दर्ज की है। महिला सह सचिव पद पर माधुरी बोरई और सह सचिव रवि भगत को विजयी घोषित किया गया है। वहीं कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में शिव साहू, करम प्रजापति, स्वप्निल शर्मा, श्रवण थवाईत एवं वरुण राही विजयी हुए।

निष्ठा से निभाऊंगा जिम्मेदारी: गणेश कुलदीप
जीत के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में नवनिर्वाचित अध्यक्ष गणेश कुलदीप ने सभी मतदाता साथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा:“यह जीत मेरी नहीं, बल्कि संघ के हर एक सदस्य के विश्वास की जीत है। मैं अधिवक्ता हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने हेतु प्रतिबद्ध हूँ।”

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *